डिप्टी सीएम केशव मौर्य के संबंध में लोकायुक्त को परिवाद
अन्य खबरे Aug 18, 2025 at 11:40 AM , 137लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संबंध में यूपी के लोकायुक्त के सम्मुख परिवाद प्रस्तुत किया है.
अपने परिवाद में उन्होंने लिखा है कि केशव मौर्य द्वारा वर्ष 2017 के विधान परिषद चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रस्तुत शपथ पत्रों से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आते हैं
इन दोनों शपथपत्र के अनुसार इस अवधि में उनकी कुल आय लगभग 63 लाख की पाई गई, जबकि इस दौरान प्रथमदृष्टया उन पर लोन तथा उनकी संपत्ति को मिला कर लगभग 1 करोड़ 97 लाख रुपए का इजाफा दिखा.
इस प्रकार प्रथमदृष्टया 2017 से 2022 के बीच उनकी संपत्ति की वृद्धि उनकी आय से अधिक दिखती है.
अमिताभ ठाकुर ने लोकायुक्त से इन तथ्यों की जांच कर समुचित कार्यवाही की मांग की है.



























Comments