अवैध देशी शराब 12 पेटी मे 540 पाउच( कुल-108 लीटर) के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार–*_

जनपत की खबर , 546

_*अवैध देशी शराब 12 पेटी मे 540 पाउच( कुल-108 लीटर) के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार–*_

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध भम्डारण व अवैध रूप से बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए घटना में शामिल अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनुप कुमार के कुशल पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्वम में आज दिनांक 15.08.2025 को थाना घोसी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान पीआरवी की सूचना पर सुल्तानपुर बाजार के पास से एक अभियुक्त सुरज चौहान पुत्र विध्याचल चौहान वर्तमान पता सुल्तानपुर बाजार थाना घोसी जनपद मऊ स्थायी पता- ग्राम मठक्रमण थाना खजुरी जनपद बलिया के कब्जे से अवैध कुल 12 पेटी देशी शराब जिसमे 540 पाउच (कुल 108 लीटर) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना घोसी पर मु0अ0सं0 409/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–* 

1. सुरज चौहान पुत्र विध्याचल चौहान वर्तमान पता- सुल्तानपुर बाजार थाना घोसी जनपद मऊ स्थायी पता- ग्राम मठक्रमण थाना खजुरी जनपद बलिया ।

 

*पंजीकृत अभियोग–*

1. मु0अ0सं0 409/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना घोसी  जनपद मऊ ।

 

*बरामदगी विवरण–*

1. कुल 12 पेटी मे 540 पाउच( कुल-108 लीटर) देशी शराब  ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –*

1. प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह

2. उ0नि0 सूरज सिंह 

3. हे0का0 शोएब आलम 

4. का0 शैलेष कुमार 

5. का0 धर्मपाल भारती

Related Articles

Comments

Back to Top