• निदेशक सूचना विशाल सिंह ने सूचना निदेशालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया।

जनपत की खबर , 120

• उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

• अपने संदेश में कहा कि युवा पीढ़ी को परतंत्रता और स्वतंत्रता के अंतर को समझना चाहिए तथा अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए।

• निदेशक ने सूचना विभाग के कार्मिकों से कहा  कि वे प्रदेश की लाभकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का कार्य करें।

• स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशालय में "विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश" थीम पर प्रदर्शनी लगाई गई।

• निदेशक सूचना ने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया, जिसमें विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश से संबंधित सामग्री प्रदर्शित की गई।

• निदेशालय में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

• स्काउट-गाइड बच्चों के साथ निदेशक सूचना ने स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।

• कार्यक्रम में अपर निदेशक सूचना अरविन्द मिश्र के साथ सूचना निदेशालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top