मान्यता समिति के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य पत्रकार प्रमोद श्रीवास्तव नहीं रहे

जनपत की खबर , 261

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के 21 मार्च को हुए चुनाव में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य पत्रकार प्रमोद श्रीवास्तव का कोरोना से आज शाम निधन हो गया। प्रमोद जी को कोरोना संक्रमित होने के कारण कल ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
             प्रमोद श्रीवास्तव के निधन को मान्यता समिति के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए एलजेए (लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन) के अध्यक्ष एवं मान्यता समिति के कोषाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी, संयुक्त सचिव अभिषेक रंजन, एलजेए उपाध्यक्ष रवि उपाध्याय, मो. इनाम खान, उमेश मिश्रा, महामंत्री विजय आनंद वर्मा एवं कोषाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top