*दुष्कर्म व हत्या के आरोपी युवक को प्रभावी पैरवी से मिली फांसी की सजा*
जनपत की खबर Mar 27, 2021 at 05:54 PM , 259 *राज्य सरकार ने पुलिस व अभियोजन विभाग की टीम को दिया एक लाख रूपये का इनाम*
लखनऊः 27 मार्च, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश में कुख्यात अपराधियांें को प्रभावी पैरवी कर अधिकतम सजा दिलाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्र में दुष्कर्म व हत्या के आरोपी युवक को फांसी की सजा दिलाने में सफलता प्राप्त हुई है।
अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली जनपद आजमगढ़ की पुलिस टीम व अभियोजन टीम को उत्साहवर्धन हेतु प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख रूपये का इनाम देने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में विगत 24 नवंबर 2019 को आरोपी ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी थी। साथ ही गृह स्वामी की पत्नी तथा बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया था।































Comments