विधायक आज कांवड़ लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे,
जनपत की खबर Aug 11, 2025 at 12:30 PM , 157लखनऊ: यूपी विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन मेरठ की सरधना सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान का एक अलग अंदाज देखने को मिला। सपा विधायक आज कांवड़ लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे, इस कांवड़ में एक तरफ लिखा था- 'हमें चाहिए पाठशाला' और दूसरी तरफ था- 'हमें नहीं चाहिए मधुशाला' अतुल प्रधान ने इस दौरान यूपी में स्कूल मर्जर को लेकर सवाल उठाए और कहा कि सरकारी स्कूलों को बंद करने का नियम किसने बनाया है? 2019 में पहले बंद करने का काम किया। आखिर सरकारी स्कूलों में कौन पढ़ता है? यहां गरीब-मजदूर छोटा-मोटा व्यापार करने व्यापार करने वालो के बच्चे पढ़ते हैं।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि हमारी मांग है कि गोरखपुर की घटना की सरकार जांच कराए। अगर हम दोषी हैं तो हमें बताएं। सदन धमकी से नहीं चलता। जो लोग इधर बैठे हैं वो कभी उधर बैठे थे। लोकतंत्र में अगर किसी मुख्यमंत्री के क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष के साथ अभद्र व्यवहार हो तो कैसे चलेगा।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सत्र शुरू होते ही आरोपों की बौछार कर दी। उन्होंने कहा कि जब वह गोरखपुर गए थे तो उनके रास्ते पर बुलडोजर लगा दिए गए। उस पर चढ़कर लोगों ने मेरे खिलाफ नारेबाजी की। गोरखपुर में एक ऐसा गिरोह है जिसको संरक्षण प्राप्त है। जटाशंकर चौराहा और घंटाघर में मुझे गाड़ी से खींचने की कोशिश हुई।
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष लगातार सदस्यों से शांति की अपील कर रहे हैं लेकिन नारेबाजी जारी है।































Comments