प्रदेश की 403 विधानसभाओं के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) का होगा प्रशिक्षण
जनपत की खबर Jun 17, 2025 at 06:15 PM , 162प्रदेश की 403 विधानसभाओं के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) का होगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण 17 जून, 19 जून एवं 25 जून 2025 को तीन बैचवार होगा प्रशिक्षण
प्रथम चरण में आज 17 जून को प्रथम बैच में कुल 124 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) का हो रहा प्रशिक्षण
लखनऊ के उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम) अलीगंज, लखनऊ में हो रहा है प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा सहित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारीगण भी उपस्थित
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूची) से जुड़े हुए मुख्य पहलुओं को बताया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश की मतदाता सूची में त्रुटियां न रहे, इसके लिए आज रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
निर्वाचक नामावलियों के विधिक पहलुओं, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के दायित्व एवं कर्तव्यों को भी साझा किया जा रहा है। ERO नेट एवं BLO एप से संबंधित कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी जा रही।































Comments