*जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश की उपस्थिति में कोविड हॉस्पिटल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न ।*
हेडलाइंस Mar 25, 2021 at 09:13 PM , 315*स्मार्ट सिटी में हुई बैठक में समस्त हॉस्पिटल्स को पूर्व की भांति कोविड हॉस्पिटल में परिवर्तित करने के लिए हुई बैठक।*
*कोविड रोगियों के त्वरित उपचार व देखभाल हेतु अचूक रणनीति बनाई गई।*
*कोविड पॉज़िटिव रोगियों को बिना वक्त गवाए किया जाएगा एडमिट।*
*सभी कोविड-19 हॉस्पिटल्स पर नोडल अधिकारी रखेंगे नजर ,लेंगे रोगियों से फीडबैक, देंगे डेली रिपोर्ट*।
25 मार्च 2021 लखनऊ। आज स्मार्ट सिटी सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश की मौजूदगी जनपद के प्राइवेट हॉस्पिटलों व सरकारी हॉस्पिटलों में पूर्व की भांति कोविड हॉस्पिटल में परिवर्तित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड 19 के संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए हम सब को एकजुट हो कर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि स्विफ्ट एन्ड करेक्ट रेस्पॉन्स के द्वारा मृत्यु दर को बढ़ने से रोका जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त हॉस्पिटल जो कि कोविड 19 प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड और नॉन कोविड हॉस्पिटल दोनों चलाने के सक्षम है वह स्वेच्छा से अपने हॉस्पिटलों को कोविड हॉस्पिटल या कोविड के मरीज़ों के लिए पूर्व की भांति स्प्रेड कोविड ब्लॉक बनाए।
इसी क्रम में आर0एम0एल0, एस0जी0पी0जी0आई0, के0जी0एम0यू0, एरा, मेयो, चंदन, विद्या, अथर्व आदि हॉस्पिटलों द्वारा बताया गया कि उनके कोविड वार्ड कार्यशील है और मरीज़ों का उपचार किया जा रहा है। चरक हॉस्पिटल द्वारा बताया गया कि आगामी 10 अप्रैल से उनका कोविड हॉस्पिटल कार्यशील हो जाएगा। सहारा हॉस्पिटल का कोविड हॉस्पिटल 30 मार्च से और प्रसाद हॉस्पिटल, इंटीग्रल, विवेकानंद हॉस्पिटल व टी0एस0 मिश्रा हॉस्पिटल में 1 अप्रैल से कोविड रोगियों का उपचार करना शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए :-
1) जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड हॉस्पिटल्स रोगियों के उपचार हेतु पूरी संवेदनशीलता व गम्भीरता का परिचय दे। साथ ही उपचार हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार चिकित्सकीय सुविधाए मुहैय्या कराई जाए।
2) उन्होंने कहा कि कोविड हॉस्पिटल्स में साफ-सफाई, नियमित रूप से शौचालयों की सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता व बेड पर चादर इत्यादि को नियमित तौर पर बदले जाने सुनिश्चित किया जाए। साथ ही रोगियों के खान पान की व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
3) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त हॉस्पिटलों को निर्देश दिया गया कि सभी हॉस्पिटल अपने यहां पूर्व की भांति कंट्रोल रूम की स्थापना करना सुनिश्चित करे और उस कंट्रोल रूम को इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एंड कमाण्ड सेंटर से जोड़े ताकि रोगियों का त्वरित उपचार किया जा सके।
4) जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया कि जो कोविड हॉस्पिटल शुरू हो गए है उन हॉस्पिटलों का निरीक्षण कराया जाए ताकि पता चल सके के हॉस्पिटलों में मेडिकल प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जा रहा है अथवा नही। साथ ही कोविड रोगियों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार का भी भौतिक सत्यापन कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी हास्पिटल कोविड 19 रोगियों को उच्च स्तर का उपचार उपलब्ध कराएंगे और शत प्रतिशत कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
5) जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त प्राइवेट हास्पिटल शासन द्वारा निर्धारित कोविड उपचार की धनराशि ही लेगे। किसी भी प्रकार की ओवर प्राइसिंग व अधिक वसूली को बर्दाश नही किया जाएगा।
6) जिलाधिकारी द्वारा बैठक में आए हुए सभी हॉस्पिटलों को निर्देश दिया कि अपनी सुविधानुसार बेड की संख्या को बढ़ाया जाए। साथ ही पी0पी0ई0 किट, अन्य चिकित्सकीय उपकरण अथवा सामग्री की व्यवस्था पूर्व की भांति पहले से ही सुनिश्चित करली जाए।
7) जिलाधिकारी द्वारा बैठक में आए हुए समस्त हॉस्पिटलों के अधिकारियों से कहा गया कि उनके हॉस्पिटलों से जो रोगी स्वस्थ्य होकर चले गए है उनको प्लाज़्मा डोनेशन के लिए जागरूक किया जाए ताकि उनके द्वारा दिये गए प्लाज़्मा से दूसरे रोगियों की जान बचाई जाए। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियो से अपील की गई के जो रोगी इस महामारी को हरा कर अपने घर चले गए है व सेवाभाव से हॉस्पिटलों में बने प्लाज़्मा बैंक में अपना प्लाज़्मा दान करे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रभास कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजय भटनागर, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती श्री विश्व भूषण मिश्र व समस्त प्राइवेट व सरकारी हॉस्पिटलों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।































Comments