निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ

अन्य खबरे , 172

लखीमपुर खीरी। पशुपालन विभाग लखीमपुर खीरी के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 दिनेश सचान के दिशा निर्देशन में पशु चिकित्सालय ईसानगर द्वारा ग्राम सभा सरपतहा में बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम प्रधान दिनेश प्रजापती की उपस्थित में पशु चिकित्सालय ईसानगर के चिकित्सा अधिकारी डॉ0प्रदीप कुमार के द्वारा कैंप मे आए 46 पशुपालकों के 190 पशुओं गाय , भैंस बकरी को निःशुल्क उपचार ,क्रमिनाशक दवा पान कराया गया l शिविर के दौरान डॉ0 प्रदीप कुमार द्वारा पशुपालकों को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, मिनी गौ संवर्धन योजना, बकरी पालन आदि की विस्तृत जानकारी दी साथ ही  यह भी बताया कि आप सभी लोग पशुओं को विभाग द्वारा समय समय लगाए जा रहे टीके अवश्य लगवायें जिससे बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सके l विभाग द्वारा लगाया जा रहे गलाघोटूं,खुर पका मुंहपका टीका एवं बकरियां को लगने वाले पी पी आर टीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी गईl पशुओं की नस्ल सुधार के लिए विभाग द्वारा चलाए जा रहे कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देसी नस्ल से भी कृत्रिम गर्भाधान द्वारा अच्छी नस्ल की पडिया व बछिया पाई जा सकती हैं जिससे दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी होगी जो किसान की आय में वृद्धि का ग्रामीण क्षेत्र में उचित माध्यम है l इस मौसम में पशुवों को लू से बचाने के बारे में , गर्मी के मौसम में सायनाइड प्वाइजनिंग , नए भूसा के सेवन से पेट फूलने जैसी बीमारी से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई साथ ही कहा गया कि पशुओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पशु चिकित्सक से संपर्क करेंl शिविर के दौरान विभाग की तरफ से विजय कुमार यादव पशु मैत्री रामनरेश, राकेश लोधी ,वेदनाथ एवं भारी संख्या में पशुपालक भाई उपस्थित रहेl

Related Articles

Comments

Back to Top