पंचायत भवन में मिली अनियमितताएं सभी कर्मचारी सस्पेंड

अन्य खबरे , 161

लखीमपुर खीरी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए विकास खंड लखीमपुर की ग्राम पंचायत इकबालपुर में तैनात सभी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सीडीओ के निरीक्षण में ग्राम पंचायत इकबालपुर में तमाम अनियमितताएं मिली। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में ताला लटका मिला। पंचायत भवन में अनाधिकृत रूप से एक व्यक्ति रूक रहा है। साथ ही परिसर में उसी व्यक्ति का एक पशु पाया गया जिसका गोबर इधर उधर फैला हुआ था। इन तमाम अनियमितताओं के चलते सीडीओ ने यह कार्यवाही की है।

Related Articles

Comments

Back to Top