निर्वाचक नामावली के बारे में चर्चा/समीक्षा डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित होगी
अन्य खबरे Mar 18, 2025 at 06:35 PM , 194*लखनऊ 18 मार्च 2025 अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के बारे में समय-समय पर प्राप्त कराये जाने वाले अभिलेखों आदि के सम्बन्ध में चर्चा/समीक्षा किये जाने के हेतु दिनांक 19 मार्च 2025 को अपरान्ह 4ः30 बजे डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गयी है।*
*उन्होंने समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक में प्रतिभाग किये जाने हेतु आमंत्रित किया है। उन्होंने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (समस्त उप जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम) को निर्देश दिये है कि बैठक में सुसंगत सूचनाओं सहित स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।*



























Comments