*43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनुवा के जवानों ने मानव तस्करी होने से एक नाबालिग़ नेपाली लड़की को बचाया*

जनपत की खबर , 324


लखनऊ।
43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनुवा के जवानों ने दिनांक 22.3.2021को मानव तस्करी होने से एक नेपाली लड़की को अज्ञात मानव से बचाया।
 सीमा चौकी खुनुवा प्रभारी व स्थानीय NGO मानव सेवा संस्थान "सेवा"व PRC नेपाली NGO  के द्वारा प्राथमिक पूछ-ताछ से पता चला की अज्ञात मानव तस्कर नाबालिग़ नेपाली लड़की को नौकरी दिलवाने का झाँसा देकर नेपाल से भारत के शहर मुम्बई ले कर जाना चाह रहा था । 

जाँच पड़ताल के बाद पीड़ित लड़की  को ,NGO मानव सेवा संस्थान(भारतीय)व नेपाल PRC (NGO) और नेपाल APF की उपस्थिति में नेपाल पुलिस चौकी मर्यादपुर,थाना-तौलिहवा (नेपाल) को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया। 

 *43वाहिनी के कार्यवाहक-कमांडेंट श्री फ़िलेम मगलम्बा सिंह* ने कहा कि वर्तमान समय  में मानव तस्करी के मामलों पर सशस्त्र सीमा बल के द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है जिससे कि  किसी भी गरीब परिवारों के बच्चों और लड़कियों को  मानव तस्करी में संलिप्त व्यक्ति, नौकरी, शादी व प्यार का झांसा दे कर तथा बहला फुसला कर नेपाल से भारत या भारत से नेपाल तस्करी न कर पाए और उनका  शोषण न हो सकें ।

Related Articles

Comments

Back to Top