इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले सात नये एडिशनल जज
जनपत की खबर Mar 22, 2021 at 10:48 PM , 364लखनऊ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले सात नये एडिशनल जज,
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आदेश पर ज्वाइंट सेक्रेट्री भारत सरकार राजिंदर कश्यप ने जारी की अधिसूचना,
हाईकोर्ट के महानिबंधक सहित जिला जज रैंक के न्यायिक अधिकारी बनाए गए हैं एडिशनल जज,
मोहम्मद असलम, अनिल कुमार ओझा, साधना रानी ठाकुर, नवीन श्रीवास्तव बने एडिशनल जज,
सैयद आफताब हुसैन रिजवी, अनिल त्यागी और अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम भी बने एडिशनल जज,
साधना रानी ठाकुर, सैयद आफताब हुसैन रिजवी व अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम शपथ लेने से 2 साल के लिए बने एडिशनल जज,
मोहम्मद असलम 14 जनवरी 2023 रहेंगे एडिशनल जज,
अनिल कुमार ओझा 1 जुलाई 2022 तक एडिशनल जज के पद पर रहेंगे,
नवीन श्रीवास्तव 19 दिसंबर 2021 तक एडीशनल जज के पद पर रहेंगे,
अजय कुमार त्यागी 31 दिसंबर 2022 तक हाई कोर्ट के एडिशनल जज के पद पर रहेंगे,
मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस की ओर से जारी की गई अधिसूचना,
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जजों के नाम सरकार को भेजे थे,
जिनमें से 7 जजों को हाई कोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया है।































Comments