वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया
अन्य खबरे Feb 28, 2025 at 05:58 PM , 251लखनऊ । सहायक निदेशक (सेवा0) लखनऊ मण्डल, लखनऊ ने बताया है कि *क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ एवं यूनिटी पी0जी0 कॉलेज, दुबग्गा रोड, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आज यूनिटी पी0जी0 कॉलेज, दुबग्गा रोड, लखनऊ परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन* किया गया। इस *रोजगार मेले में 11 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित अभ्यर्थियों में से 530 अभ्यर्थियों का चयन* किया गया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक (सेवायोजन) एवं प्राचार्य, यूनिटी पी०जी० कॉलेज, दुबग्गा रोड, लखनऊ एवं प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने नियोजकों एवं आगन्तुक अभ्यर्थियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार / स्वरोजगार से जोडकर 'आत्मर्निभर भारत अभियान को सफल बनाने तथा 'हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकाताओं में है।



























Comments