विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आहूत की गई
अन्य खबरे Feb 28, 2025 at 05:55 PM , 208लखनऊ । आज मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आहूत की गई, जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त एन०आर०एल०एम०, उपायुक्त मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बंथरा, एन०आर०सी० प्रभारी डॉ० पवन गौतम के साथ ही समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया। इसके बाद हॉटकुक्ड मील, टी०एच०आर वितरण आंगनबाडी केन्द्र निर्माण, पोषण ट्रैकर पर मेजरिंग इफीसिएन्सी, आधार, वेरीफिकेशन, होम विजिट, सी०बी०ई० वी०एच०एस०एन०डी० स्टेटस, ई-कवच शौचालय निर्माण आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती एवं प्रधान मंत्री मातृ वंदना पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
हॉटकुक्ड मील संचालन के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि अक्षयपात्र संस्था द्वारा 370 आंगनबाड़ी केन्द्र जो प्राथमिक विद्यालय में संचालित है, वहाँ पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों को हॉटकुक्ड मील उपलब्ध कराया जाएगा तथा यह भी अवगत करया गया कि बाल विकास परियोजना माल एवं मलिहाबाद में पूर्व से ही 253 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर गाम प्रधान एवं रसाइये के माध्यम से 3 से 6 वर्ष के बच्चों को हॉटकुण्ड मील दिया जा रहा है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने बैठक में उपस्थित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं आर०बी०एस० के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शनिवार CHC पर बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण करें तथा उसमें से गम्भीर बच्चों (SAM) को पोषण पुनर्वास केन्द्र पर संदर्भित करायें। इसके लिए समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में प्रत्येक शनिवार बच्चों को CHC पर भेजना सुनिश्चित करें।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभागीय आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय निर्माण की स्थिति पर समीक्षा के दौरान नगर निगम के अन्तर्गत आने वाले 43 आंगनवाड़ी केन्द्रों में शौचालय निर्माण के लिए उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गयी 36000/- की धनराशि से शौचालय निर्माण होना सम्भव नहीं है। उक्त के कम में नगर निगम के अधिशाषी अभियन्ता को लिखित रूप से एस्टीमेट देने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में ई-कवच पोर्टल पर SAM बच्चे भर्ती करने के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई।



























Comments