लखनऊ की ऐतिहासिक धरती पर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में आयोजित होगा वंदे भारत अमृत उत्सव

अन्य खबरे , 219

लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय गोसाईगंज लखनऊ में 11 फरवरी 2025 को प्रात: 10 बजे से 02 बजे तक भव्य स्तर पर आयोजित होगा महाकुम्भ 2025 और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम

लखनऊ 9 फरवरी। संस्कृति एवं पर्यटन परिषद लखनऊ और थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आजादी का अमृत काल “एक भारत श्रेष्ठ भारत” एवं महाकुंभ 2025 के अंतर्गत “स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी  जी” की स्मृति में आयोजित “वंदे भारत अमृत उत्सव”, लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय गोसाईगंज लखनऊ में 11 फरवरी 2025 को भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस महा अभियान मे गोंडा और शाहजहाँपुर के बाद अगला पड़ाव लखनऊ में 11 फरवरी 2025 को भव्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
इस व्यापक योजना के अनुसार प्रदेश के सभी 75 जिलों में ऐसे विशाल जन सहभागिता के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण  परंपरा के अनुसार प्रथम देव गणेश वंदना गणेश वंदना के उपरांत गंगा अवतरण नृत्य नाटिका और केन्द्रीय आकर्षण रामायण नृत्य नाटिका के साथ ही देशभक्ति पर आधारित आज़ादी के दिवांने नाटक का मंचन के साथ ही महाकुम्भ 2025 और देशभक्ति से ओतप्रोत भजन कीर्तन लोक गीत, सुगम  संगीत, गायन आदि I 

Related Articles

Comments

Back to Top