राष्ट्रवादी ब्राह्ममण समाज का आयोजन, राधा रमण वाटिका मे हुआ सम्पन्न ।
जनपत की खबर Mar 22, 2021 at 09:06 AM , 664ब्राह्ममण समाज के लोगों को संस्कारों पर चलने के लिए किया जागरूक , देश व समाज की सेवा करने के लिए कराया संकल्पि।
अखिलेश दुबे
लखनऊ। राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में लखनऊ जिला अध्यक्ष अनिल मिश्र के नेतृत्व में कृष्णा नगर के राधा रमण वाटिका में ब्राह्मण सम्मेलन एवं तहरी भोज का कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं॰ राम प्रसाद अवस्थी व कार्यक्रम की अध्यक्षता पं॰ सुरेश चन्द्र पाण्डेय ने कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम प्रसाद अवस्थी ने ब्राह्मणों की एकता पर बल दिया एवं ब्राह्ममणो को अपने संस्कारों के साथ खानपान में पवित्रता का ध्यान रखने का सूत्र दिया। मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर दयाल तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की एकता और संस्कारों पर चलकर समाज की दशा और देश की दिशा बदली जायेगी। नगर अध्यक्ष (युवा) आकाश मिश्र ने अपनी कविताए सुनाकर ब्राह्ममणो को एकत्र रहकर संधर्ष करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में ब्राह्मणों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। जिसमें लखनऊ जनपद से रंजना मिश्र, पूर्णिमा शुक्ला, त्रिभुवन , शिव वरन शुक्ला, विनय द्विवेदी, आचार्य आनन्द मिश्र, हरिशंकर , सुधीर पाण्डेय, संजय शुक्ला, सन्तोष पाण्डेय, रवीश पाण्डेय, अनूप मिश्र, सुरेश अवस्थी, मुकेश मिश्र, दिग्विजय उपाध्याय, सुमेधा शर्मा, राम केवल मिश्र, अखिलेश दुबे इत्यादि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण तथा सीतापुर जनपद से शिव शंकर दयाल तिवारी, शिवानंद दीक्षित, आकाश मिश्र, विष्णु अवस्थी, गंगा स्वरूप मिश्र, प्रवीन अवस्थी इत्यादि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण एकता के साथ साथ ब्राह्मण समाज में संस्कारों पर आग्रहपूर्वक बल और ब्राह्मणों के जीवन मूल्यों में सुधार एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के प्रयास का रहा। त्रिभुवन नाथ शुक्ला, पूर्णिमा शुक्ला एवं अन्य सभी दत्तचित्त सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहयोग से ब्राह्मण उत्थान के लिए आयोजित यह एक सफल कार्यक्रम रहा।































Comments