हेमंत तिवारी चौथी बार चुने गए पत्रकारों के अध्यक्ष

जनपत की खबर , 795

प्रेस क्लब लखनऊ के राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का चुनाव

 

सुरेश गांधी

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति लखनऊ (एकीकृत)  के चुनाव में  वरिष्ठ पत्रकार  हेमंत तिवारी को एक बार फिर अध्यक्ष चुन लिया गया है। हेमंत तिवारी को कुल 350 वोट मिले है। इस तरह उन्होंने जीत की ‘हैट्रिक‘ लगाई है। वे लगातार चार बार से इस पद पर चुने जा रहे है। जबकि इस पद के लिए प्रत्याशियों में ज्ञानेन्द्र शुक्ल को 187, मनोज मिश्रा को 180, प्रभात त्रिपाठी को 11, अमित मिश्रा को 9, मोइज को 5, एके सेठ को 1 व नीरज कुमार तिवारी को 1 मत हासिल हुए है। 

 

बता दें, उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष का होता है। सचिव पद के विजेता शिवशरण सिंह को 197 मत मिले। जबकि भारत सिंह को 159, अजय श्रीवास्तव को 141, कुसुम ताल्हा को 118 व सबी हैदर को 93 वोट मिले। कुल 759 वोटों की गिनती हुई। मुख्य निर्चाचन अधिकारी ने परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आलोक कुमार त्रिपाठी ने कोषाध्यक्ष पद कब्जा किया है।

उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, जफर इरशाद और आकाश शर्मा बने हैं जबकि संयुक्त सचिव-अभिषेक रंजन, विजय कुमार त्रिपाठी तथा सुरेश यादव निर्वाचित हुए हैं। श्री दिलीप सिन्हा कार्यकारिणी में  सर्वाधिक मत लेकर पहले  स्थान पर रहे। नई कार्यकारिणी इस प्रकार हैं:-

1. दिलीप सिन्हा

2. सुश्री रितेश सिंह 

3.राघवेन्द्र त्रिपाठी

4.प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

 5.मोहम्मद जुबैर अहमद

 6.सुश्री रेनू निगम 

7.अंशुमान शुक्ल

8. पवन मिश्रा

9.अफरोज रिजवी

10.अमरीष शुक्ला

11. अतीकुर रहमान

12.पवन कुमार सिंह

13.रूपेन्द्र उपाध्याय

14.धीरेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव

Related Articles

Comments

Back to Top