कल से खुलेंगे प्रदेश में प्रदेश के परिषदीय स्कूल,खत्म हुईं सर्दी की छुट्टियां

अन्य खबरे , 252

लखनऊ।
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जाड़े की छुट्टियां मंगलवार को समाप्त हो गईं। बेसिक शिक्षा विभाग ने छुट्टियों को आगे बढ़ाया नहीं है। इसके साथ ही विद्यालय बुधवार से निर्धारित समय पर खुलेंगे और पठन-पाठन होगा। परिषदीय विद्यालयों में जाड़े की छुट्टियां 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक थीं। इसके साथ ही 15 जनवरी बुधवार से विद्यालय पूर्व निर्धारित समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top