राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई लखनऊ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर महाकुंभ का कैलेंडर प्रदान किया
अन्य खबरे Jan 09, 2025 at 10:45 PM , 451लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की लखनऊ इकाई ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश, एडी बेसिक (लखनऊ मंडल) श्याम किशोर तिवारी, लेखाधिकारी प्रदीप कुमार, उप शिक्षा निदेशक मुकेश कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महासंघ द्वारा शैक्षिक महासंघ का "महाकुंभ" कैलेंडर उन्हें भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की वेतन विसंगति संबंधित समस्या समाधान हेतु पत्र भी दिया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह राठौड़, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,जिला संगठन मंत्री आशीष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव,अध्यक्ष (महिला संवर्ग)रुचि अरोड़ा, कुंवर अवधेश सिंह, निर्दोष दीक्षित,विशेश्वर रस्तोगी, नरेंद्र कुमार, किरण रानी, मंजुला रानी, महिमा सक्सेना, विनिता कौर, राजीव रावत,साबिर लारी आदि शिक्षक उपस्थित है।






























Comments