मिल्कीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन हेतु कार्यकम नियत
अन्य खबरे Jan 07, 2025 at 06:07 PM , 317निर्वाचन की अधिसूचना 10 जनवरी 2025 को जारी की जाएगी
मतदान 5 फरवरी 2025 को और मतगणना 8 फरवरी 2025 को संपन्न होगी
07 जनवरी 2025 लखनऊ।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 273-मिल्कीपुर (अ०जा०) (जनपद-अयोध्या) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2025 हेतु कार्यकम नियत किया गया है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री चन्दशेखर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, निर्वाचन की अधिसूचना 10 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 (शुक्रवार) है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी 2025 (शनिवार) को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2025 (सोमवार) तय की गई है।
मतदान 5 फरवरी 2025 (बुधवार) को होगा, और मतगणना 8 फरवरी 2025 (शनिवार) को संपन्न होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 10 फरवरी 2025 (सोमवार) तक पूरी कर ली जाएगी।
इस उप निर्वाचन के तहत आदर्श आचार संहिता के प्रावधान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश 2 जनवरी 2024 के अनुसार लागू हो गए हैं।



























Comments