गोण्डा की ऐतिहासिक धरती से शुरू हुआ वंदे भारत अमृत उत्सव
अन्य खबरे Jan 04, 2025 at 02:50 PM , 262निकाली गई तिरंगा यात्रा और हुए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम
गोण्डा 4 जनवरी। संस्कृति एवं पर्यटन परिषद गोंडा और थिएटर एंड वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आजादी का अमृत काल “एक भारत श्रेष्ठ भारत” एवं महाकुंभ 2025 के अंतर्गत “महाराजा देवी बख्श सिंह” की स्मृति में आयोजित “वंदे भारत अमृत उत्सव”, शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा में 4 जनवरी को भव्य स्तर पर आयोजित किया गया। इस व्यापक योजना के अनुसार प्रदेश के सभी 75 जिलों में ऐसे विशाल जन सहभागिता के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस महा अभियान के अगले पड़ाव शाहजहांपुर और लखनऊ होंगे।
इस उत्सव के सांस्कृतिक मंच पर सबसे पहले विशाल गुप्ता के दल ने परंपरा के अनुसार प्रथम देव गणेश वंदना प्रस्तुत की। गंगावतरण के उपरांत अरुण के दल द्वारा प्रभावी देशभक्ति से ओतप्रोत मनभावन गीत सुनाए गए। नव अंशिका फाउंडेशन की नृत्य नाटिका रामायण, केन्द्रीय आकर्षण बनी। इसमें लोकप्रिय नृत्यांगना अंशिका त्यागी के साथ ही अरुण सोनकर, विशाल गुप्ता, सिम्मी कुमारी, शची द्विवेदी, सोनाली गौंड, दिशा गुप्ता ने सक्रिय भागीदारी निभा कर प्रशंसा हासिल की। इस क्रम में “ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू” और “वंदे मातरम” की प्रस्तुतियां भी सराही गई। उर्मिला पांडेय के दल ने भजन “अवध में राम” और “देश भक्ति” से ओतप्रोत रचना “मेरे देश के जवानों” सुनाकर तालियां बटोरीं। फाल्गुनी सिन्हा के दल ने लोक गीत “झीनी-झीनी अचरा के पार” और देश भक्ति पर आधारित गीत “दिया है भारत को नया सवेरा” सुनाया। इसमें सहयोगी कलाकारों में रचना शर्मा, शिवानी शर्मा, नेहा त्रिपाठी, अर्चना यादव, शामिल रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना निदेशक चंद्रशेखर और विशिष्ट अतिथि के रूप में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा के प्रधानाचार्य डॉ. अवध शरण मिश्रा, प्रवक्ता अंग्रेंजी रमेश विमल, डॉ. किरण पांडे, मोनिका पांडे, जयंती सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
इससे पहले तिरंगा यात्रा शहर में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से महाराजा देवी बख्श सिंह चौक तक निकाली गई। जहां महाराजा देवी बख्श सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। गोंडा का सुबह का समां पूरी तरह से देश भक्ति के नारों से गूंज उठा। बच्चे अपने हाथों में तिरंगा भी लहराते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में प्रमोद त्रिपाठी, जगत नारायण यादव, मोहित, सलीम अंसारी, राम बलराम, मनीराम, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, राजकरण वर्मा, विजयलक्ष्मी गुप्ता, राम चन्दर, प्रदीप कुमार, के.एन पांडेय, रूचि श्रीवास्तव सहित अन्य की विशेष भूमिका रही।



























Comments