बेसिक शिक्षा विद्यालयों में 14 जनवरी तक छुट्टी
अन्य खबरे Dec 31, 2024 at 07:20 PM , 172लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन सभी परिषदीय / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में निर्धारित शीतकालीन अवकाश के क्रम में 14 जनवरी तक के लिए कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद के समस्त परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में 14 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। सभी स्कूल इस आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।



























Comments