पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ की आई0पी0एस0 अधिकारी डॉ0 ख्याति गर्ग को मिला फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड

जनपत की खबर , 509

लखनऊ।

प्रदेश के लिए गर्व का पल

पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ की आई0पी0एस0 अधिकारी डॉ0 ख्याति गर्ग को मिला फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड

पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ की महिला आई0पी0एस0 *डॉक्टर ख्याति गर्ग DCP ट्रैफ़िक लखनऊ* का चयन राष्ट्रीय स्तर के फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2020 के लिए हुआ है। 

इनको यह सम्मान 20 मार्च को वर्चुअल कांफ्रेन्स के माध्यम से दिया गया। पुलिस कमिश्नर लखनऊ *श्री डी0के0 ठाकुर महोदय द्वारा महिला आई0पी0एस0 डीसीपी ट्रैफिक डॉ ख्याति गर्ग को शुभकामनाएं* देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन आगे भी बेहतर पुलिसिंग में जारी रखने हेतु प्रेरित किया गया।

*फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) द्वारा प्रत्येक वर्ष पुलिसिंग में बेहतर कार्य करने पर यह सम्मान प्रदान किया जाता है। वर्ष 2020 में अपराध की विवेचना के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से इनका चयन हुआ है। श्रीमती डॉ ख्याति गर्ग*  को बतौर SP अमेठी रहते हुए अपराध नियंत्रण और विवेचना के क्षेत्र में *कॉप टॉक प्रोजेक्ट* के माध्यम से *गुणात्मक विवेचना प्रबल अभियोजन और सफ़ल दोषसिद्धि* में किये गए कई कार्यों के लिए स्मार्ट ज्यूरी अवार्ड 2020 प्रदान किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top