उप मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

जनपत की खबर , 528

प्रत्येक मृतक के परिजन को रू0 02 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। 


लखनऊ।
विगत् दिनों जहरीली गैस (सेप्टिक टैंक) से 05 लोंगो की हुई दुखद मृत्यु के दृष्टिगत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने तहसील फतेहाबाद के ग्राम प्रतापपुरा में जाकर मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को रू0 02 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। 
इस अवसर पर मा0 सांसद श्री राजकुमार चाहर एवं मा0 विधायक श्री जितेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बबलू कुमार एवं प्रभारी जिलाधिकारी जे0 रीभा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Comments

Back to Top