ओम प्रकाश राजभर के वायरल वीडियो पर बयान जारी
अन्य खबरे Dec 27, 2024 at 07:15 PM , 468सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर के वायरल वीडियो पर बयान जारी करते हुए दावा किया है कि ये वीडियो फ़र्ज़ी है। अरुण राजभर ने कहा कि श्री ओम प्रकाश राजभर को बदनाम करने की विरोधी बार बार कोशिश कर रहे हैं। क़रीब 7 सेकेंड का एक वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें गाज़ीपुर के भ्रष्ट ठेकेदारों मानक के विपरीत सड़क जिसकी गुडवत्ता पर कार्यवाही करने की बात कह रहे है और ठेकेदारों को अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया है यह वीडियो आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के ‘डीप फ़ेक’ का नतीजा है। ये सिर्फ़ और सिर्फ़ सुभासपा अध्यक्ष श्री ओपी राजभर को बदनाम करने की नीयत से बनाई और वायरल की गई फ़र्ज़ी वीडियो है।
श्री अरुण राजभर ने दावा किया कि आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस तकनीक से डीप फ़ेक का इस्तेमाल कर श्री ओपी राजभर की आवाज़ में वो बात वीडियो में दिखाई गई है, जो उन्होंने कही ही नहीं।



























Comments