*विभिन्न आयु वर्ग में ग्रामीण खेल लीग का आयोजन*
अन्य खबरे Dec 24, 2024 at 04:37 PM , 215लखनऊ 23 दिसंबर 2024 । जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी लखनऊ रमेश कुमार ने बताया है कि सचिव, युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश, शासन, लखनऊ के पत्र संख्या-50-1099/81/2023 दिनाँक 16 अगस्त, 2024 के अनुपालन में ग्रामीण खेल लीग का आयोजन सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में पुरुष एवं महिला वर्ग में विकास खण्ड एवं जनपद एवं जोन स्तर पर एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वालीबाल, फुटबाल, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिन्टन विधाओं में कराया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया है कि इस प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते है, खिलाड़ियों की आयु की गणना 01 जनवरी 2024 से की जायेगी, इच्छुक खिलाड़ी अपने जन्म तिथि, पहचान एवं निवास के प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं एक पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ संबंधित विधा में अपना पंजीकरण करा सकते हैं, विकास खण्ड स्तर की खेल प्रतियोगिताएँ दिनाँक 22 दिसम्बर, 2024 से 26 दिसम्बर, 2024 तक करायी जाऐगी, इच्छुक खिलाड़ी संबंधित विकास खण्ड के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं, जनपद स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनाँक 27 एवं 28 दिसम्बर, 2024 को ग्रामीण स्टेडियम मऊ, नगर पंचायत मोहनलालगंज में करायी जायेगी, फुटबॉल, जूडो एवं भारोत्तोलन की विधाओं में जनपद स्तर पर ओपेन ट्रायल के माध्यम से टीम का चयन किया जायेगा, फुटबॉल का ट्रॉयल चौक स्टेडियम, जूडो का ट्रॉयल जूडो हॉल, के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम एवं भारोत्तोलन का ट्रॉयल वेट लिफ्टिंग हॉल के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में दिनाँक 27 दिसम्बर, 2024 को कराया जायेगा।
नोटः- अधिक जानकारी के लिए प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री आशीष मिश्रा, लखनऊ मोबाइल नम्बर 9455999905 से सम्पर्क करें।



























Comments