उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष NICU word में का स्थलीय निरीक्षण किया
राष्ट्रीय Nov 16, 2024 at 09:02 AM , 252झांसी।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज सुबह झांसी के महारानी
लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा
कक्ष NICU word में अग्निकाण्ड की हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का स्थलीय निरीक्षण
किया अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इस
घटना का स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट हमें सौंपे जांच में जो
भी दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई दुखद घटना में मृतक नौनिहाल के परिजनों को 5-5 लाख एवं गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं !!
PM मोदी ने झांसी में बच्चों की मृत्यु पर जताया शोक-
हृदयविदारक! उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है !!
● मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख जताया है।
● शुक्रवार देर रात घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने रातों-रात उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को मौके पर भेजा।
● मुख्यमंत्री जी पूरी रात घटनास्थल से पल-पल की जानकारी लेते रहे। टीवी पर भी नजर बनाए रखी।
● मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना में असमय काल कवलित नवजात बच्चों के माता-पिता को 05-05 लाख रुपये तथा घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराई जा रही है।
● मुख्यमंत्री जी ने झांसी के मंडलायुक्त और डीआईजी को 12 घंटे में घटना के संबंध में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज 16 नवंबर को जनपद मिर्जापुर के शाहपुर चौसा मे मझवां विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन मे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे तदैव जनपद प्रयागराज मे देवरी एवं संगम त्रिकोण झूंसी मे फूलपुर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन मे की वोटर्स की बैठक और सामाजिक संपर्क संवाद करेंगे।
झांसी के सरकारी अस्पताल में आग से झुलसने से कई बच्चों की मौत हुई है।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक वार्ड के भीतर पचास से ज्यादा बच्चे भर्ती थे। सुनिए क्या कह रही पीड़ित महिला
PM मोदी ने झांसी में बच्चों की मृत्यु पर जताया शोक-
हृदयविदारक! उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है !!
झांसी अग्निकांड के बाद UP के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया X पोस्ट.






























Comments