*क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ में आज एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन*

अन्य खबरे , 317

*रोजगार मेले में 06 कंपनियों ने लिया हिस्सा, जिसमें से 238 अभ्यर्थियों का किया गया चयन*

लखनऊ 12 नवंबर, 2024 (सूचना विभाग)     सहायक निदेशक (सेवा0) सूर्यकान्त कुमार ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग लखनऊ द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन कार्यालय परिसर लालबाग लखनऊ में किया गया।
           उन्होंने बताया है कि इस रोजगार मेले में 06 कम्पनियों We win/SLMI Services Pvt.Ltd / Insta Humans For Suzlon/EDU Vantage Private Ltd. / Paytm आदि ने प्रतिभाग किया। उपस्थिति अभ्यर्थियों में से 238 का चयन किया गया।
       इस अवसर पर सहायक निदेशक (सेवा0) एवं प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने नियोजक एवं आगन्तुक अभ्यर्थियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार/स्वःरोजगार से जोडकर "आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने तथा 'हर हाथ को काम" सरकार की प्राथमिकताओं में है। कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर रोजगार मेले में पूर्ण सहयोग किया।

Related Articles

Comments

Back to Top