*लखनऊ में मॉडल सोलर गाँवों के चयन हेतु बैठक लोहिया सभागार विकास भवन में आयोजित*

अन्य खबरे , 365

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर गाँव बनाने की पहल*

*गांवों में सोलर ऊर्जा के उपयोग के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार*

लखनऊ 11 नवंबर 2024 (सूचना विभाग),    परियोजना अधिकारी (से0) यूपीनेडा लखनऊ ने बताया है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत जनपद लखनऊ में एक मॉडल सोलर गाँव का चयन कर सोलराईज कराये जाने हेतु आज मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय जैन की अध्यक्षता में एक बैठक लोहिया सभागार, विकास भवन लखनऊ में आयोजित की गयी, जिसमें जिला पंचयात राज अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं संबंन्धित ग्राम प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने योजना के बारें में विस्तार से बताते हुए कहा कि जनपद लखनऊ में एक मॉडल सोलर गाँव का चयन किया जाना है चयनित ग्राम को सोलराईज किया जाना है, जिससे सोलर रूफटॉप के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। चयनित ग्राम के सभी घरों में सोलर होमलाइट सिस्टम, सौर आधारित जल प्रणाली, कृषि के लिए सौर पम्प एवं गांव की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना मुख्य उद्देश्य है। 
        मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि ग्राम पंचायत सचिव की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय टास्क फोर्स स्थापित किया जाये, जो घर-घर जाकर ग्रामवासियों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं अन्य सौर योजनाओं के बारे में जागरूक कर सकेंगे। इन ग्रामों में सौर ऊर्जा के अतिरिक्त अन्य गैर पारम्परिक ऊर्जा संयन्त्रों की स्थापना भी कराई जा सकती है। ग्राम पंचायत का दायित्व, सौर ऊर्जा संयन्त्रों के विक्रेताओं के नेटवर्क का लाभ उठाने एवं संभावित लाभार्थियों को बैंकों से जोड़ना भी होगा, जिससे ग्रामीण उपभोक्ता सौर संयन्त्रों विशेष रूप से रूफटॉप संयन्त्र की स्थापना करा सकें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मॉडल सोलर गांय चयनित किये जाने वाले सभी ग्रामों में प्रदर्शनी लगाकर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए एवं सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी भवनों में सोलर पावर प्लान्ट की स्थापना कराये जाने हेतु तत्काल प्रस्ताव प्रेषित किया जाए।
       जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत जनपद लखनऊ में एक मॉडल सोलर गाँव के चयन हेतु नवीनतम प्रकाशित जनगणना के अनुसार राजस्व ग्राम की जनसंख्या 5000 से अधिक होनी चाहिए।
       परियोजना अधिकारी, श्री खुर्शीद फारूक द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत एक मॉडल सोलर गाँव का चयन कर सोलराईज कराये जाने हेतु विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।

Related Articles

Comments

Back to Top