*जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का लखनऊ में 11 नवंबर से 13 नवंबर 2024 तक शुभारम्भ*
राष्ट्रीय Nov 12, 2024 at 06:40 PM , 291*जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में दिखाई उत्कृष्टता*
लखनऊ 11 नवंबर 2024 (सूचना विभाग), जिला समाज कल्याण लखनऊ अधिकारी ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता दिनांक 11 नवंबर 2024 से 13 नवंबर 2024 तक आयोजन किया गया, जिसमें आज जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय मोहान रोड, लखनऊ में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्री जयराम, उपनिदेशक, (मुख्यालय) समाज कल्याण उ०प्र०, लखनऊ के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री के0एल0 गुप्ता, उपनिदेशक, समाज कल्याण लखनऊ मण्डल, लखनऊ, श्रीमती सुनीता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, लखनऊ के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नविता यादव, श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हाजीपुर सीतापुर, श्री कमलराज पाल प्रधानाचार्य, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सलोन, रायबरेली एवं विद्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। लखनऊ मण्डल एवं अयोध्या मण्डल के 06 विद्यालयों की छात्राओं द्वारा विभिन्न खेल लम्बीकूद, ऊँचीकूद, भालाफेक एवं बैडमिंटन में प्रतिभाग किया गया। जिसमें लम्बीकूद प्रतियोगिता में कु० मुक्ति जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय रहीमाबाद, सीतापुर, कु० पायल जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय रैन बछरावां रायबरेली, कु० सुरभि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय सनौली, बाराबंकी की छात्राओं ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।






























Comments