शिकायत होते ही जेल के अंदर के सभी ट्वीट डिलीट
अन्य खबरे Oct 19, 2024 at 10:55 PM , 223लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा भाजपा नेता और राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या के आजमगढ़ जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान के फोटो और वीडियो सार्वजनिक किए जाने के मामले में शिकायत के तत्काल बाद सभी ट्वीट डिलीट कर दिए गए.
उन्हेंने डीजी जेल को पत्र भेज कर डॉ प्रियंका मौर्या द्वारा जेल के अंदर के फोटो और वीडियो अपने सोशल पोस्ट के माध्यम से वायरल किए जाने तथा तमाम महिला कैदियों की पहचान सार्वजनिक किए जाने को जेल नियमों का उल्लंघन बताते हुए दोषी जेल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.
यह जानकारी सार्वजनिक होते ही डॉ प्रियंका मौर्या के इस संबंध में किए गए सभी ट्वीट तत्काल डिलीट कर दिए गए.
अमिताभ ठाकुर ने इसे गंभीर स्थिति बताते हुए डीजी जेल को इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच करा कर समुचित कार्रवाई करने तथा भविष्य में इस प्रकार की स्थिति पर पूर्ण विराम लगाने हेतु समुचित निर्देश निर्गत किए जाने की मांग की है.
इस संबंध में अमिताभ ठाकुर की सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत -



























Comments