राज्य महिला आयोग सदस्य पर जेल नियमों के उल्लंघन का आरोप, कार्यवाही की मांग

अन्य खबरे , 186

लखनऊ।
 आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने विगत दिनों भाजपा नेता और राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या द्वारा आजमगढ़ जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान के फोटो और वीडियो सार्वजनिक किए जाने के मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है.

 डीजी जेल को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि डा प्रियंका मौर्या द्वारा जिस प्रकार जेल के अंदर के फोटो और वीडियो अपने सोशल पोस्ट के माध्यम से वायरल किए गए हैं तथा तमाम महिला कैदियों की पहचान सार्वजनिक की गई है, वह प्रथमदृष्टया अनुचित होने के साथ-साथ जेल नियमों का भी स्पष्ट उल्लंघन दिखता है.

 अतः उन्होंने इस संबंध में उच्चस्तरीय जांच करते हुए दोषी जेल जेल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में इस प्रकार की स्थिति पर पूर्ण विराम लगाने हेतु समुचित निर्देश निर्गत किए जाने की मांग की है.

Related Articles

Comments

Back to Top