उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना जी ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

अन्य खबरे , 485

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि शक्ति उपासना का पर्व है, जो हमें सकारात्मक ऊर्जा और नारी शक्ति के प्रति सम्मान की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना से हम सभी को अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने और समाज में सद्भाव, शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है।

श्री महाना ने सभी से आग्रह किया कि इस नवरात्रि के अवसर पर समाज में भाईचारे और एकता को और सशक्त करें। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। साथ ही, उन्होंने आह्वान किया कि हम अपने समाज की महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान की भावना को और मजबूत करें और नवरात्रि के मूल्यों को आत्मसात करें।

Related Articles

Comments

Back to Top