*मुख्यमंत्री जी ने बरेली में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया*

अन्य खबरे , 233

*सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त*

*मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश*

*मुख्यमंत्री जी ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश*

*लखनऊ: 2 अक्टूबर, 2024*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बरेली में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Comments

Back to Top