अपनी मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति, उ०प्र० (एस-4) गांधी जयन्ती पर सम्पूर्ण प्रदेश में निकालेगी "कैडल मार्च"

अन्य खबरे , 359

लखनऊ।
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति, उ०प्र० (एस-4) की प्रान्तीय कार्य समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार "समिति की मांगो, को लेकर 02 अक्टूबर, 2024 गांधी जयन्ती पर सम्पूर्ण प्रदेश में जनपद मुख्यालयों पर गांधी प्रतिमा तक "कैडल मार्च" निकाला जायेगा। मांगों में विशेषकर ओ०पी०एस० एवम् मत्तों की बहाली. संविदा एवं मानदेय कर्मियों के नियमितीकरण, मानदेय में वृद्धि (विशेष रूप से शिक्षामित्रों, अनुदेशको, आई०सी०डी०एस० की मुख्य सेविकाओं लिपिकों आदि के संदर्भ में) तथा अन्य मांगों की पूर्ति हेतु लखनऊ में  "कैंडल मार्च" प्रेरणा स्थल पर स्व० बी०एन०सिंह जी की प्रतिमा, निकट मेट्रो स्टेशन, के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम से जी०पी०ओ० पार्क में बापू प्रतिमा तक निकाला जायेगा। शेष जनपदों में "एस-4" के जनपदीय पदाधिकारी एक निश्चित स्थान तय करेंगे, जहां से बापू प्रतिमा तक "कैंडल मार्च" निकाला जायेगा। उसके उपरांत मांगो से सम्बन्धित "ज्ञापन" प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित किया जाएगा। 

Related Articles

Comments

Back to Top