अपने दिल का ख्याल रखें प्रगतिशील ब्राह्मण धर्मशाला में 2 अक्टूबर को नेशनल स्वास्थ्य शिविर
अन्य खबरे Sep 30, 2024 at 10:25 PM , 304के. के. शुक्ला
लखीमपुर खीरी। जैनस इनिसिवेटिव एवं प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के सहयोग से 2 अक्टूबर 2024 को 11 बजे से 2 बजे तक लखीमपुर नगर के मोहल्ला शिव कालोनी बेहजम रोड स्थित प्रगतिशील ब्राह्मण धर्मशाला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस स्वास्थ्य शिविर में जैनस इनिशिएटिव के संस्थापक/चरक हॉस्पिटल, लखनऊ के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ0पंकज कुमार श्रीवास्तव, लखीमपुर खीरी के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ0पुनीत मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 अंजनी मिश्रा, फिजिशियन डॉ0 डीपी वर्मा उपलब्ध रहेंगे। शिविर में डॉक्टरों के परामर्श पर निशुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर, बीपी जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन माननीय श्री विनोद शंकर अवस्थी जी, धौरहरा विधायक करेंगे।



























Comments