रोमी ने उठाये गन्ना भुगतान समेत विभिन्न स्थानिय मुद्दे
अन्य खबरे Mar 12, 2021 at 11:19 PM , 342लखीमपुर-खीरी। भीरा में छाजूराम क्रेन ग्रोवर्स कॉलेज में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। जिला लखीमपुर के भीरा में छाजूराम क्रेन ग्रोवर्स कॉलेज में ग्राम चैपाल का भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व संसाद अजय मिश्र टेनी व पलिया विधायक रोमी साहनी व गोला विधायक अरविंद गिरी व निघासन विधायक शशांक वर्मा व विधायक मंजू त्यागी व मंडल अध्यक्ष प्रज्ञानंद श्रीवास्तव व मंडल मंत्री प्रदीप गुप्ता वह भाजपा कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।
लखीमपुर/ पलियाकलां-खीरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जनपद खीरी आगमन हुआ। गुलरीपुरवा में उनके स्वागत के उपरांत उनका काफिला भीरा के लिए रवाना हुआ जहां सुंदरवल में प्रभारी भाजपा नेता कुँवर राज राजेश्वर सिंह व विधायिका मंजू त्यागी ने तमाम कार्यकर्ताओं सहित उनका भव्य स्वागत किया। भीरा मे आयोजित चैपाल कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे विधायक रोमी साहनी ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी का भव्य स्वागत किया तथा तमाम क्षेत्रीय समस्याओं को उठाते हुए निराकरण कराने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सामने विधायक रोमी साहनी ने प्रमुखता से 1- एक साल से गन्ना किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नही हुआ भुगतान दिलाने का उठाया मुद्दा 2- सुहेली नदी (नेउरा) की अभी तक सिल्ट सफाई नही हुई जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है सुहेली नदी की सिल्ट सफाई का उठाया मुद्दा 3- ग्रामसभा भीरा को नगर पंचायत को गजट कराने का उठाया मुद्दा 4- वन विभाग द्वारा निर्दोष लोगों को भेजा जा रहा है जेल, और वन विभाग के अधिकारी दोषियों पर नही करते कार्यवाही 5- सन 1956-57 से किसानों को आवंटित गर्वनमेंट ग्रांट एक्ट जमीन को संक्रमणीय भूमिधर कराने का मुद्दा सहित पांच मुद्दे उठाये।



























Comments