स्पेशल टास्क फोर्स उ0प्र0 द्वारा शराब माफियाओं के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई.........

अन्य खबरे , 652

लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं सन्निकट त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के क्रम में *शराब माफियाओं के विरूद्ध UP STF की बड़ी कार्यवाही...*

*आज दिनांक 11.03.2021 को एसटीएफ उत्तर प्रदेश को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब जनपद गाजीपुर के थाना क्षेत्र नोनहरा स्थित MJRP पब्लिक, स्कूल रोहिली, गाजीपुर में छापा मारकर अवैध रूप से चल रही शराब फैक्ट्री का भडाफोड़ व कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी।* 

*छापामारी अभी जारी है..........*

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, स्प्रिट, रैपर ढक्कन एवं बोतल  सील करने की मशीने बरामद।

DCM से वाराणसी भेजी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की भी बरामदगी।

स्कूल प्रबंधक व प्रधानाध्यापक की तलाश में STF UP एवं स्थानीय पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ दबिशें जारी........

होली व पंचायत चुनावों में अवैध रूप से बनाई जा रही अंग्रेजी व देशी शराब को खपाने की थी बड़ी योजना...
सरकारी शराब के ठेकों के माध्यम से भी शराब की आपूर्ति करने की जानकारी को विकसित करने का प्रयास जारी।

Related Articles

Comments

Back to Top