*मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एसजीपीजीआईएमएस की 101 वीं शासी निकाय की बैठक संपन्न*

जनपत की खबर , 334

*बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय*

*दिनांक : 17 सितंबर, 2024*

*लखनऊ :* मुख्य सचिव एवं एस.जी.पी.जी.आई.एम.एस. के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एस.जी.पी.जी.आई.एम.एस. की 101 वीं शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। 
           शासी निकाय ने एसजीपीजीआईएमएस और सलोनी हार्ट सेंटर के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी देने का निर्णय लिया, जिसके परिणामस्वरूप जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए एक विशेष केंद्र की स्थापना होगी। ऐसे बच्चों के लिए यह बड़ी मदद होगी और उनका इलाज लखनऊ में ही संभव हो सकेगा। 
        शासी निकाय ने गामा नाइफ की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की, जिससे लाखों रोगियों को उनके उपचार के लिए नॉन इनवेसिव प्रोसीजर प्राप्त होगा। इसके अलावा शासी निकाय ने एसजीपीजीआई के लिए अतिरिक्त 292 सुरक्षा गार्ड बढ़ाने की अनुमति प्रदान की। इससे पूर्व बताया गया कि अधिक सुरक्षा गार्ड और अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा स्थिति को बेहतर बनाया जा रहा है। 
          छात्रों और डॉक्टरों को तनावपूर्ण स्थितियों से निपटने में मदद करने के लिए चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट एवं क्लीनिकल 
साइकोलॉजिस्ट पदों की भी अनुमति दी।           
         बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किंजल सिंह, संस्थान के निदेशक प्रो. आर.के. धीमन, रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेयी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 
---------------

Related Articles

Comments

Back to Top