इटावा, बीच सफर में खराब हुई देश की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत,

जनपत की खबर , 196

लखनऊ।

इटावा, बीच सफर में खराब हुई देश की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत, ट्रेन के इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण आउटर पर खड़ी हुई ट्रेन ...

वंदे भारत ट्रेन में अन्य यात्रियों समेत राज्यसभा सांसद गीता शाक्य कर रहीं हैं सफर।

करीब 1 घंटे से बाधित है दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग, शताब्दी समेत अन्य कई सुपरफास्ट ट्रेनों को इटावा जंक्शन पर रोका गया।

भरथना रेलवे स्टेशन के बीच आउटर पर खड़ी वंदे भारत का मरम्मत कार्य में लगी रेलवे की टेक्निकल टीम व अधिकारी मौके पर

एक घंटे से अधिक समय तक खड़े रहने के बाद गंतव्य के लिए हुई रवाना

वंदे भारत ट्रेन के रुके होने के कारण करीब 1 घंटे से  दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग, शताब्दी समेत अन्य कई सुपरफास्ट ट्रेनों को इटावा जंक्शन पर रोका गया है। फिलहाल भरथना और इटावा रेलवे स्टेशन के बीच आउटर पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत कार्य जारी है। रेलवे की टेक्निकल टीम व अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। 

जानकारी के मुताबिक, भरथना स्टेशन से एक किमी आगे बढ़ने के साथ ही ट्रेन में खराबी आ गई। इसके बाद एक इंजन को भेजकर ट्रेन को वापस भरथना स्टेशन लाया गया। सराय भूपति स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगाकर वंद भारत ट्रेन को लूप लाई पर लाकर मेन लाइन को क्लियर किया गया। करीब 12 बजे मेन लाइन दोबारा से शुरू हो सकी। इसकी वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय लेट हो गई।

वहीं, वंदे भारत के यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय भरथना पर हंगामा भी किया। हंगामा कर रहे यात्रियों को पीछे खड़ी नई दिल्ली -अयोध्या वंदे भारत और नई दिल्ली शताब्दी से कानपुर भेजा गया। ट्रेन में राज्यसभा सांसद गीता शाक्त भी सवार थीं। अन्य यात्रियों के साथ भी वो दूसरे ट्रेन से रवाना हुईं।

Related Articles

Comments

Back to Top