*नेपाल बस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान।*
अन्य खबरे Aug 23, 2024 at 02:30 PM , 251लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत आयुक्त जीएस नवीन ने नेपाल सरकार के अधिकारियों से वार्ता की।
नेपाल में तैनात भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए घटना में हताहत हुए यात्रियों को तत्काल बचाव राहत कार्य किया जा रहा है।
उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से महराजगंज एसडीएम और महराजगंज सीओ को मौके पर रवाना कर दिया गया है।
*गोरखपुर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी नेपाल में हुए दुर्घटनाग्रस्त बस का विवरण।*
जनपद गोरखपुर के केसरवानी परिवहन की यह बस है। *पांडुरंग यात्रा* के नाम से यह यात्रा है, जिसमें महाराष्ट्र के 110 लोग प्रयागराज, अयोध्या होते हुए नेपाल की यात्रा पर गए हुए थे, जिसमें से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जो शेष लोग हैं वह वर्तमान में मुंगलिंग नेपाल में रुके हुए हैं, जिनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।



























Comments