पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिरी। 40 यात्री सवार थे;

अन्य खबरे , 234

 ये बस उत्तर प्रदेश से संबंधित है और खबर है की इस हादसे में 14 यात्रियों की मृत्यु हो गई है।

गोरखपुर के धर्मशाला से नेपाल जा रही थी UP 53 FT 7623 यात्री बस 

शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम पर रजिस्टर है बस।

बचाव कार्य जारी।

लखनऊ। 
नेपाल में 40 यात्रियों को ले जा रही भारतीय बस नदी में गिर गई है। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। रास्ते में बस तनहुन के अबुखैरेनी के पास मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर पहुंच गए हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top