सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा पौध रोपण किया गया
जनपत की खबर Aug 07, 2024 at 05:25 PM , 345*लखनऊ । प्रभागीय वनाधिकारी अवध वन प्रभाग लखनऊ सितान्शु पाण्डेय ने बताया कि आज कुकरैल वन क्षेत्र में "स्मृति वन" की स्थापना अवध वन प्रभाग, लखनऊ द्वारा की गई। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा पौध रोपण किया गया एवं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 अरुण कुमार, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 शासन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनोज सिंह अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र० शासन एवं श्री एस0के0 शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उ0प्र0 उपस्थित रहे।*
*कुकरैल रेंज के अन्तर्गत स्थापित किये गये "स्मृति वन" लघु वन के रूप में भारतीय वन सेवा के सभी अधिकारियों की स्मृति है, जिन्होने पिछले तीन या चार दशकों में वन एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किये गये हैं। इस "स्मृति वन" में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये गये, जिसमें मुख्य रूप से मौलश्री, अमलताश, हरसिंगार, सीता अशोक का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 अरूण कुमार, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 शासन ने अपने उद्बोधन में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को अपने सुझाव व अनुभवों को निरन्तर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उ०प्र०, के माध्यम से देते रहने का अनुरोध किया गया जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में और बेहतर कार्य करने हेतु वन विभाग को निरन्तर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे एवं 36.50 करोड़ वृक्षारोपण को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहें।*
*उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में श्री संजय श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उ०प्र०, श्री सुनील चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुश्रवण एवं कार्ययोजना, उ०प्र०, श्री अशोक कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन विभाग के समस्त उच्च स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक / मुख्य वन संरक्षक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ, श्रीमती रेणु सिंह द्वारा सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों का स्वागत करते हुए मोमेंटो भेंट किया गया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम सुचारू रूप से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक / मुख्य वन संरक्षक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ, श्रीमती रेणु सिंह के दिशा-निर्देशन में डी0एफ0ओ0, लखनऊ श्री सितान्शु पाण्डेय द्वारा सकुशल सम्पन्न कराया गया। लघु वन के रूप में स्थापित किये गये "स्मृति वन" में आने वाले समय में सेवानिवृत्त अधिकारीगण कुकरैल वन क्षेत्र में आकर मा0 प्रधानमंत्री जी, भारत सरकार द्वारा किये गये आहावन के अनुरूप "एक पेड़ माँ के नाम" पर रोपण कार्य करते हुए कभी भी अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते हैं।*







_page-0001.jpg)
























Comments