स्फूर्ति योजना के तहत स्वीकृत क्लस्टर परियोजनाओं की हुयी समीक्षा
अन्य खबरे Jul 15, 2024 at 05:17 PM , 218आधुनिक फैशन के अनुरूप और ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस पर खादी संस्थाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया
15 जुलाई 2024 लखनऊ।
उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में खादी भवन के सभाकक्ष में स्फूर्ति योजना के तहत स्वीकृत क्लस्टर परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के क्लस्टर से संबंधित प्रतिनिधियों ने स्वीकृत परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन क्लस्टर परियोजनाओं की द्वितीय किश्त की धनराशि अभी प्राप्त नहीं हुई है, उनके लिए त्वरित कार्यवाही की जाए। साथ ही, हैण्ड ब्लॉक प्रिंट क्लस्टर जनपद फरुखाबाद के उद्घाटन हेतु सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार से अनुरोध किया जाए।
इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग से वित्तपोषित खादी संस्थाओं की एक और बैठक भी मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में खादी के एक्सपोर्ट और देश में खादी के उत्पादन को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सुझावों पर विचार कर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया।
बैठक में खादी को आधुनिक फैशन के अनुरूप और ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस पर खादी संस्थाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया। दोनों बैठकों में विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों के अलावा बोर्ड के वित्तीय सलाहकार श्री मानवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री एन.पी. मौर्य, संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सिद्धार्थ यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।



























Comments