*यूपी: पांचवें चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार*

जनपत की खबर , 185

*पांचवें चरण की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव 20 माई को*

*लखनऊ ,रायबरेली व अमेठी राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर*

*पांचवे चरण में यूपी की 14 सीटों के लिए चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे थम जाएगा।*

*इस चरण में मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी राज्य मंत्री कौशल किशोर और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री आर के चौधरी में काटे की टक्कर देखने को मिल रही है।*

*राजनाथ सिंह लखनऊ से राहुल रायबरेली से तो स्मृति अमेठी से लड़ रहीं चुनाव। 20 मई को बंद होगा किस्मत का पिटारा*

 *ये चरण काफी अहम है क्योंकि इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।*

 *20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के पाँचवे चरण के इन सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए 144 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं।*

*पांचवे चरण में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, जालौन,झाँसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी,फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा लोकसभा सीट हैं।*

*इसमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और 4 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।*

Related Articles

Comments

Back to Top