गोकन पिपरी राशन वितरण अपडेट। सरकार डाल डाल कोटेदार पात पात।
अन्य खबरे Mar 21, 2024 at 08:42 PM , 268कोतवाली मोहम्मदी खीरी।
सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे कोटेदार घटतौली करके दे रहे लाभर्थियों को राशन। कोटेदारों ने कम राशन देने का नया फार्मूला किया लांच पहले दिन लगवाते लाभार्थियों का ई पॉश मशीन से फिंगर तथा दूसरे दिन निजी कांटे से देते हैं राशन। सराकर के नियमानुसार लाभार्थी को जितना राशन मिलना चाहिए उतना ही राशन ई पॉश मशीन पर सो करता है लेकिन कोटेदारों को चोरी करना है तो वो कर के ही रहेंगे नया फार्मूला पहले से ही राशन की तुली रखी बोरियों में उन लाभार्थियों के फिंगर लगवाये जाते हैं जिनके जितने यूनिट के हिसाब से राशन बनता है फिंगर लगने के बाद यह कह दिया जाता है आज नहीं राशन कल मिलेगा। नाम ना उजागर करने की शर्त पर ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया ग्राम पंचायत गोकन पिपरी में कोटेदार द्वारा एक दिन पहले फिंगर लगवाया जाता है तथा दूसरे दिन राशन दिया जाता है। ग्रमीणों में यह भी रोष व्याप्त है कि हम राशन नहीं लेंगे और उपजिलाधिकारी मोहम्मदी को हम सब ग्रामीण मिलकर अपना दुखड़ा सुनाएंगे।



























Comments