अवैध असलहा के साथ एक युवक गिरफ्तार
अन्य खबरे Mar 21, 2024 at 08:39 PM , 195नाजायज असलहा व कारतूस के साथ सैफ चढ़ा पुलिस के हत्थे
लखीमपुर-खीरी।पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों पर नजर रखने के साथ ही कार्रवाई का फरमान जारी किया है बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली सदर की एल आरपी चौकी की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार करके जेल रवाना कर दिया।
चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक पशुपति नाथ तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के गोल्हुआपुर गांव के सैफ अली पुत्र मुनव्वर सड़क पर संदिग्ध हालात में खड़ा है जिसके पास नाजायज असलहा भी है। सूचना पर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक पशुपति नाथ तिवारी अपने दल-बल के साथ पहुंच गए पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जिसके पास से नाजायज असलहा व कारतूस बरामद हुआ है आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करके जेल रवाना कर दिया है।
इस बाबत में जब एल आर पी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक पशुपति नाथ तिवारी से उक्त गिरफ्तारी मामले में जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को रंगें हाथों गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
(चौकी इंचार्ज एल.आर.पी, उप निरीक्षक पशुपति नाथ तिवारी)



























Comments