ठेकेदारी का बकाया धन न मिलने से क्षुब्ध युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर
अन्य खबरे Mar 20, 2024 at 10:27 PM , 166गोला गोकरननाथ खीरी
बुधवार को नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज में एक अधेड़ व्यवसायी मोबाइल टावर पर चढ़ गया। कड़ी मशक्त के बाद उतरे युवक ने बताया कि उसकी ठेकेदारी में नगर के डिग्री कॉलेज में काम हुआ था। जिसका उसे पूरा भुगतान आज तक प्राप्त नहीं हुआ था। इसी से परेशान होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया था।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी सुनील गुप्ता 60 वर्ष ने नगर के केन ग्रोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज में कुछ वर्ष पूर्व निर्माण का कार्य कराया था। सुनील गुप्ता का कहना है कि उसे ठेकेदारी में कराए गए कार्य का अधिकांश भुगतान हो गया परंतु थोड़ा भुगतान अभी तक नहीं किया जा सका है। बता दें कि करीब 6 माह पूर्व सुनील गुप्ता सदर चौराहे के करीब इसी प्रकरण को लेकर अनशन पर बैठ गए थे। तब उप जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्रा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया था और आश्वासन दिया था कि उनके प्रकरण की जांच करने के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। आज मोबाइल टावर पर चढ़ जाने के बाद जब इस घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी रचनाकार मिश्रा से की गई तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा नियुक्त कमेटी जांच कर रही है। अभी कुछ दिन पूर्व जांच कमेटी में शामिल एक जूनियर इंजीनियर के बारे में सुनील गुप्ता को एतराज़ था इनके एतराज पर उस जूनियर इंजीनियर को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर दूसरे जूनियर इंजीनियर को कमेटी में शामिल करने के लिए पत्र लिखा गया है। कमेटी जल्द ही निर्णय करके उन्हें सूचित करेगी उसके अनुसार इनके प्रकरण का निस्तारण कर दिया जाएगा। बुधवार को सुनील गुप्ता इसी आश्वासन के बाद टावर से नीचे उतर गए तब प्रशासन ने राहत की सांस ली है।



























Comments