*पी एफ एम एस पोर्टल ने काम करना किया बंद* *हजारों ppa विगत तीन दिनों से दिखा रहा है पेंडिंग* *सैकड़ो प्रधानाध्यापक परेशान*

जनपत की खबर , 453

लखनऊ।
*विगत तीन दिनों से पीएफएमएस पोर्टल के काम न करने के कारण जनपद लखनऊ के सैकड़ो स्कूलों के हजारों ppa फेल होने का खतरा मंडराने लगा है गत वर्ष भी मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रधानाध्यापकों द्वारा जारी किए गए लगभग 1200 से अधिक पीपीए फेल हो गए थे जिससे जो कार्य प्रधानाध्यापकों ने कराया था उसका भुगतान लंबित हो गया था 1 वर्ष बाद भी वह दोबारा भुगतान नहीं हो पाया है उधर दुकानदार से लेकर वेंडर तक प्रधानाध्यापकों को नियमित भुगतान करने का दबाव बना रहे हैं साथ-साथ विभाग ने भी यह स्पष्ट कह दिया था कि वर्तमान सत्र के पैसे से पूर्व सत्र में कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं किया जाएगा इस कारण जनपद में निर्माण से लेकर कंपोजिट ग्रांट में कराए गए कार्यों का भुगतान आज भी लंबित है गत वर्ष की समस्या का समाधान विभाग द्वारा अभी तक नहीं किया गया और वर्तमान सत्र में भी वही समस्या फिर से शुरू हो गई जिससे जनपद लखनऊ के हजारों प्रधानाध्यापकों इंचार्ज अध्यापकों में रोष व्याप्त हो गया है क्योंकि कम कम्पोजिट ग्रांट ,निर्माण कार्य आंगनवाड़ी, टीएलएम व खेलकूद मद में भेजे गए धन का भुगतान नहीं हो पा रहा है*

Related Articles

Comments

Back to Top